प्रयाराज में खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : अमर उजाला।
कराए जाएंगे ये कार्य
- सुरक्षित सड़क और जंक्शन
- समान चौड़ीकरण एवं ट्रैफिक लेन
- फुटपाथ
- सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट
- बस स्टॉप
- इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन
- पैदल यात्री सुविधा
- भूमिगत सर्विस की सुविधा
- स्ट्रीट फर्नीचर की सुविधा
- पौधरोपण
पिछले वर्ष मिले थे 75 करोड़, आठ सड़कों का हो रहा विकास
प्रयागराज नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति की थी। इसकी वजह से सीएम ग्रिड योजना के तहत निगम को 75 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि से कुल आठ मार्गों मीरापुर शौकत अली रोड से कल्याणी देवी, सिविल लाइंस में कानपुर रोड से म्योर रोड तक, टैगोर टाउन में जवाहर लाल नेहरू रोड से एलआईसी रोड तक, नूरुल्ला रोड से असगरी मार्केट रोड, शांतिपुरम में कांशीराम आवास योजना रोड, सीआईएसएफ चौराहा से महावीर चौराहा, कसारी मसारी से राधाकुंज कॉलोनी तक, मेडिकल काॅलेज चौराहे से बालसन चौराहे तक एवं खुल्दाबाद चौराहा से सुलाकी चौराहा तक का सुंदरीकरण एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कुल 18.27 किमी सड़क शामिल है।