फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भारी बारिश से सड़कें और मुहल्ले हुए जलमग्न, बिजली गिरने से चार की मौत

Fri, 23 Sep 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर पीसी बनर्जी छात्रावास के मुख्य भवन पर बिजली गिरने से हॉस्टल का गुंबज क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी तरह चौक इलाके में एक मस्जिद पर भी बिजली गिरने की सूचना है। मस्जिद को आंशिक नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर पीसी बनर्जी छात्रावास पर गिरी बिजली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज बारिश व वज्रपात ने शुक्रवार को जिले में जमकर कहर बरपाया। दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। कौशाम्बी के चायल कस्बे में एक मजदूर की जान चली गई।  बिजली गिरने से बेली गांव, तेवारा व मेजा के कठौती गांव में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन



उधर चौक स्थित जामा मस्जिद और बहादुरगंज दायरा स्थित शाही मस्जिद के गुंबद बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा आसमानी बिजली का कहर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीसी बनर्जी हॉस्टल पर भी टूटा, जिससे हॉस्टल का एक गुंबद आधा टूट कर गिर गया।


हालांकि इन घटनाओं में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई जगह घरों में पानी घुस गया। वहीं दूसरी ओर कौशाम्बी के पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव में तालाब किनारे बैठकर मछली का शिकार कर रहे तीन मजदूरों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ रहे दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन

Prayagraj News : भारी बारिश से एजी ऑफिस में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
सदर तहसील के तेवारा गांव निवासी नरेश (40) पुत्र सूर्यबली, बेली गांव निवासी उस्मान (15) पुत्र अकील अहमद और मेजा तहसील के किठौती गांव निवासी राजाबाबू (13) पुत्र हीरालाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। झूंसी में बिजली गिरने से अजोरा देवी (45) की मौत हो गई। इसी तरह तेवारा निवासी राम सिंह (34) पुत्र सूर्यबली और बेली निवासी गयाल (25) पुत्र अली गयाल गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

Prayagraj News : भारी बारिश से सरकारी दफ्तरों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
कर्मचारी और वकीलों को काफी दिक्कत हुई। शहर के कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, बेनीगंज, चौक, हिम्मतगंज, निरंजन डॉट पुल, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, अल्लापुर, दारागंज, सिविल लाइंस, कटरा, धूमनगंज, जार्जटाउन आदि इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जाम की समस्या घंटों बनी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें