डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
पक्की संगम पहुंचे केशव, गेट बनवाने की हुई मांग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गुरुद्वारा पक्की संगत पहुंचे। यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने वहां के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उनसे कहा गया कि गुरुद्वारा पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कत होती है। लोग पूछ-पूछ कर गुरुद्वारे तक पहुंचते हैं। इसलिए जरूरी है कि गुरुद्वारे का सूचना पत्र (लोगो) बनाने के साथ ही कल्याणी देवी पार्क के पास एक भव्य गेट का निर्माण हो। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे पीडीए और पीडब्ल्यूडी के होर्डिंग में भी पक्की संगत का उल्लेख हो। इस दौरान महंत संत ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।