मुख्यालय तक जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क कई वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वार्ड प्रतापपुर मुख्य मार्ग से थाना सरायममरेज मुख्यालय तक जाने वाली इस करीब 500 मीटर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को परेशान न होना पड़े।