फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जमीन के विवाद को लेकर झूंसी थाने के सामने चक्काजाम

Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर रविवार की सुबह अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने के सामने बैरियर लगाकर चक्काजाम कर दिया। इससे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। हालांकि पुलिस के समझाने पर अधिवक्ता 20 मिनट के बाद जीटी रोड से हट गए।
विज्ञापन

कटका निवासी अधिवक्ता मनीष मिश्र ने फूलपुर के बाबू का पुरवा के रहने वाले शाहिद नसीम सिद्दकी, नसीम, अशरफ, राशिद, जमन और छोटू ने तकरीबन 75 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। उस वक्त मनीष काे पार्टनर बनाने के नाम पर जमीन का सौदा किया।
बाद में पता चला कि जमीन के सभी फर्जी कागजात तैयार किए गए थे। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
रविवार को अधिवक्ता मनीष मिश्र जनपद न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ झूंसी थाने पहुंचे। उस वक्त एसओ झूंसी महेश मिश्र मौके पर नहीं थे। इसी बीच नाराज अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह अधिवक्ताओं को समझाकर जीटी रोड से हटाया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इसी बात को लेकर हम सभी विरोध कर रहे हैं। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें