आरओ-एआरओ: आरओ/एआरओ-2017 की मुख्य परीक्षा दो सत्रों में होगी। 17 फरवरी को पहले सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) और दूसरे सत्र दोपहर दो से शाम पांच बजे तक खंड एक में सामान्य हिंदी एवं आलेखन (परंपरागत) की ढाई घंटे की परीक्षा और खंड दो में सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) की आधा घंटे की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को केवल पहले सत्र में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक हिंदी निबंध (परंपरागत) की परीक्षा होगी, जबकि 20 फरवरी को पहले सत्र में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक समीक्षा अधिकारी (हिंदी) पद के लिए खंड एक में अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद एवं खंड दो में हिंदी से अंग्रेजी से अनुवाद की परीक्षा होगी। दूसरे सत्र में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक समीक्षा अधिकारी (उर्दू) पद के लिए खंड एक में अंग्रेजी से उर्दू में अनुवाद और खंड दो में उर्दू से अंग्रेजी में अनुवाद की परीक्षा होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गई है। ऑनलाइन फॉर्म को मुद्रित कर उसकी हॉर्ड कॉपी 28 जनवरी को शाम पांच बजे तक आयोग में जमा करनी होगी।
सामान्य-ओबीसी के लिए एक समान कटऑफ
आयोग ने आरओ/एआरओ-2017 प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। सभी पदों पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक समान कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं।
आरओ (उत्तर प्रदेश सचिवालय), आरओ (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग), आरओ (उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद), एआरओ (लेखा) पद के लिए कटऑफ अंक सामान्य वर्ग में 122, एससी वर्ग में 105, एटी वर्ग में 84 एवं ओबीसी वर्ग में 122, आरओ (उत्तर प्रदेश सचिवालय) (लेखा) पद के लिए सामान्य में 101, एससी में 92 एवं ओबीसी में 101, एआरओ (उत्तर प्रदेश सचिवालय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद) पद के लिए सामान्य में 85, एससी में 71, एसटी में 60 एवं ओबीसी में 85, आरओ (हिंदी) उत्तर प्रदेश सचिवालय (सामान्य/विशेष चयन/बैकलॉग) पद के लिए सामान्य में 132, एससी में 113 एवं ओबीसी में 132 और आरओ (उर्दू) उत्तर प्रदेश सचिवालय (सामान्य/विशेष चयन/बैकलॉग) पद के लिए सामान्य वर्ग में 85, एससी वर्ग में 64 एवं ओबीसी वर्ग में 85 कटऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं।