फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO-ARO Exam: पेपरलीक प्रकरण में बिशप जॉनसन की पूर्व प्रिंसिपल समेत तीन पर चार्जशीट जल्द, एसटीएफ कर रही विवेचना

Thu, 24 Oct 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को 27 सितंबर को जेल भेजा गया था। एसटीएफ का दावा है कि विवेचना में यह बात सामने आई है कि अर्पित विनीत यशवंत, जो इस पेपर लीक प्रकरण के अहम किरदारों में से एक है। उसकी नियम विरुद्ध तरीके से तैनाती पूर्व प्रिंसिपल ने ही की थी।
विज्ञापन
पारुल सोलोमन, पूर्व प्रिंसपल बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों पर चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। इनमें बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल व अन्य दो आराेपी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विवेचना में एसटीएफ को अहम साक्ष्य मिले हैं। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों से मामले में उनकी संलिप्तता की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पूर्व प्रिंसिपल पारुल सोलोमन को 27 सितंबर को जेल भेजा गया था। एसटीएफ का दावा है कि विवेचना में यह बात सामने आई है कि अर्पित विनीत यशवंत, जो इस पेपर लीक प्रकरण के अहम किरदारों में से एक है। उसकी नियम विरुद्ध तरीके से तैनाती पूर्व प्रिंसिपल ने ही की थी।

कई बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुईं। इसके बाद 26 सितंबर को एसटीएफ कार्यालय में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, इससे पहले छह सितंबर को मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के दो सहयोगियों संजय सिंह व कामेश्वर नाथ मौर्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है इन तीनों के खिलाफ अब तक कि विवेचना से अहम साक्ष्य मिले हैं। इनसे पुष्टि हुई है कि इस प्रकरण में उनकी संलिप्तता थी। ऐसे में अब विवेचना तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

16 पर हो चुकी है चार्जशीट

इस प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा समेत अन्य शामिल हैं। जबकि, कुल 19 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें से कुछ की जमानत भी हो चुकी है। पूर्व प्रिंसिपल, संजय सिंह व कामेश्वर के खिलाफ विवेचना फिलहाल, प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें