फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज के आरएल रस्तोगी के पिता की हालत पोर्ट ब्लेयर में बिगड़ी, पीएम, सीएम से मदद की लगाई गुहार

Sat, 11 Feb 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिवार के साथ घूमने के लिए अंडमान निकोबार गए प्रयागराज के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरएल रस्तोगी के पिता की हालत बिगड़ गई है। 26 जनवरी से उन्हें पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के साथ घूमने के लिए अंडमान निकोबार गए प्रयागराज के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरएल रस्तोगी के पिता की हालत बिगड़ गई है। 26 जनवरी से उन्हें पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की सलाह दी है लेकिन पोर्ट ब्लेयर में एयर एंबुलेंस उतरने की अनुमति न मिलने पर उनके साथ विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन



 



उन्होंने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पीएमओ से सहायता के लिए ट्विटर पर गुहार लगाई है। इसके साथ ही इलाहाबाद की सांसद केशरी देवी पटेल से बी मदद की गुजारिश की है। रस्तोगी के समर्थन में ट्विटर पर ्मदद के लिए अभियान छिड़ गया है। उनके तमाम दोस्त पीएमओ और सीएम आफिस को टैग करके मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें