फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा आरोपियों को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग खारिज

Tue, 24 Jan 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
 मुजफ्फनगर दंगे में आरोपी विधायकों और सांसदों को आगामी विधान सभा चुनाव में नामांकन करने से रोकने की मांग हाईकोर्ट ने नामंजूर कर दी है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई कानून नहीं है, जिससे आरोपियों को नामांकन और चुनाव लड़ने से रोका जा सके। मात्र आरोपपत्र दाखिल होने के आधार पर किसी को रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


अधिवक्ता एसके खोखर की जनहित याचिका में बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह, सरधना मेरठ के विधायक संगीत सिंह सोम, शामली के विधायक सुरेश राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा, बर्थवाल मुजफ्फनगर के विधायक नूर सलीम राणा, मौलाना जमील और कांग्रेस नेता सईदुज्जमा को पक्षकार बनाया गया था। कहा गया कि इन सभी के खिलाफ मुजफ्फनगर के दंगे में शामिल होने का आरोप है। दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने इनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। इसलिए इनको चुनाव लड़ने से रोका जाए। कोर्ट ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि किसी को मात्र चार्जशीट दाखिल होने के आधार पर चुनाव लड़ने से रोका जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें