फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मतिथि में हेराफेरी, 24 साल बाद सिंचाई विभाग के बाबू को किया सेवानिवृत्त

Sun, 24 Dec 2023 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के भदोही निवासी मातादीन सिंचाई विभाग खंड द्वितीय प्रतापगढ़ में प्रधान सहायक के पद पर तैनात था। उसने 24 साल पहले विभाग में नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन
रिटायरमेंट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षिक अभिलेख में जन्मतिथि की हेराफेरी कर सिंचाई विभाग में तैनात बाबू को विभागीय अधिकारियों ने अनिवार्य सेवानिवृति दे दी। कार्रवाई की शिकायत पर विभागीय अधिकारी ने शनिवार की रात नगर कोतवाली में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के भदोही निवासी मातादीन सिंचाई विभाग खंड द्वितीय प्रतापगढ़ में प्रधान सहायक के पद पर तैनात था। उसने 24 साल पहले विभाग में नौकरी हासिल की थी। कुछ दिन पहले पड़ोसी ने उसके शैक्षिक अभिलेख में दर्ज जन्मतिथि की हेराफेरी की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। आरोप लगाया कि नौकरी प्राप्त करने के समय माता दिन की उम्र अधिक थी, लेकिन उसने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि में हेराफेरी कर कम उम्र कराई और नौकरी हासिल की। इसके बाद विभागीय जांच चलती रही।

अधीक्षण अभियंता ने उसके शैक्षिक अभिलेख को जांच के लिए बोर्ड भेजे थे। सूत्रों के अनुसार बोर्ड से जानकारी मिली कि प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि फर्जी है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कुछ दिनों तक मामला लटकाए रखा। शिकायतकर्ता ने फिर उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद आननफानन में अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल लखनऊ ने मातादीन को नौकरी से सेवानिवृत कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामला ठंडे बस्ते में जाने के बाद पड़ोसी ने नौकरी के दौरान मिले वेतन की रिकवरी और कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। उच्च अधिकारियों के आदेश पर शनिवार देर शाम अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय आरके सिंह ने मातादीन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामूली विवाद में बिगड़ी बात

नगर कोतवाली के भदोही निवासी मातादीन का अपने पड़ोसी से कभी गहरा नाता था। ग्रामीणों के अनुसार वह उसका राजदार भी था। कुछ दिनों पहले जमीन के मामले को लेकर उनके बीच अनबन हो गई थी। दोनों के बीच रंजिश इस कदर बढ़ी की वह मातादीन के नौकरी के पीछे हाथ धोकर पड़ गया। नौकरी जाने के बाद भी वह शांत होकर नहीं बैठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें