रिचा का आरोप है कि 18 अगस्त को किए गए ट्वीट में मनीष ने महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो महिला की अस्मिता से खिलवाड़ है। रिचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह की ओर से सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल पर एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिवकुटी थाने में ही दर्ज कराए गए इस मुकदमे में आरोप है कि मनीष ने महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी एक ट्वीट के माध्यम से की।
विज्ञापन
रिचा का आरोप है कि 18 अगस्त को किए गए ट्वीट में मनीष ने महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो महिला की अस्मिता से खिलवाड़ है। रिचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर 17 अगस्त को दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना कर्नलगंज थाने में ट्रांसफर हो गई है।
दरअसल मुकदमे में आईटी एक्ट से संबंधित धारा भी लगी है। दिशा निर्देशों के मुताबिक, इसकी विवेचना इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी या इससे ऊपर के अफसर से ही कराई जानी चाहिए। शिवकुटी थाने में इंस्पेक्टर रैंक का पुलिसकर्मी न तैनात होने के कारण विवेचना ट्रांसफर की गई है। कर्नलगंज एसीपी राजेश यादव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।