फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छेड़छानी के विरोध में राइस मिल संचालक को गोली मारी

Mon, 29 Jun 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शिवकुटी में मेला रोड पर रहने वाले राइसमिल संचालक गिरीश जायसवाल को रविवार रात गोली मार दी गई। आरोप है कि छेड़खानी के विरोध पर वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह पड़ोस में रहने वाली महिला रिश्तेदार के बुलाने पर पहुंचे थे। घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन


मेला रोड निवासी गिरीश जायसवाल अन्य भाइयों संग मिलकर राइस मिल चलाते हैं। उनके भाई लोकनिर्माण विभाग में ठेकेदार हैं। गिरीश की एक महिला रिश्तेदार सोरांव में शिक्षिका है जिसके पति की मौत हो चुकी है। वर्तमान में वह गिरीश के घर के पास ही छह साल की बेटी संग किराये पर कमरा लेकर रहती है।

आरोप है कि मऊआइमा निवासी अरवेंदु शेखर पिछले कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था। रविवार रात 11 बजे के करीब भी वह उसके घर पहुंच गया। दरवाजा न खोलने पर गालीगलौज करने लगा। महिला ने फोन कर जानकारी दी तो गिरीश पहुंचे और उसे वहां से जाने को कहा।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनो में विवाद होने लगा और उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके गाल में  लगी और जबड़े को चीरती हुई अंदर जा घुसी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरे और तक तक हमलावर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

उधर यह भी बात सामने आई है कि आरोपी युवक की घायल गिरीश की रिश्तेदार महिला से पहले जान पहचान थी और वह उससे शादी करने की बात कहता था। हालांकि बाद में उसके शादीशुदा होने की बात पता चलने पर महिला ने उससे दूरी बना ली और कमरा भी बदलकर शिवकुटी में रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी युवक उसे आए दिन परेशान करता था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी तलाश में एक टीम मऊआइमा भी भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें