क्लास वन के अधिकारियों को भी किया जाएगा आमंत्रित
आयोग ने इंटरव्यू की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए तय किया है कि पीसीएस के इंटरव्यू में अब रिटायर्ड जज, ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी, प्रख्यात शिक्षाविद्, कुलपति, विभिन्न केंद्रीय विभागों में तैनात क्लास-1 के अफसरों को भी बतौर विशेषज्ञ आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य भर्तियों में भी इंटरव्यू बोर्ड के पैनल में कम से कम दो सदस्य अवश्य होंगे। आयोग के अफसरों का कहना है कि इंटरव्यू में देश भर से अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को बुलाने से साक्षात्कार का स्तर और बेहतर होगा।