फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इफको से रिटायर्ड अफसर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...

Sat, 04 Jun 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रामशंकर काफी दिनों से अवसाद में थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को भी नौकर सुभाष अपने घर चला गया था। एचआईजी मकान में रामशंकर अकेले थे। देर रात को उन्होंने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में नाइलान की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
fansi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुुझे शांति चाहिए, इसलिए मैं अपने जीवन का अंत कर रहा हूं। सुसाइड नोट में यही लिखकर झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना दो में रहने वाले बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार की रात घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग रामशंकर शुक्ल काफी दिनों से अवसाद में थे। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह नौकर के आने पर हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। घटना से कालोनी के लोग भी सकते में थे। पुणे में रहने वाले बुजुर्ग के बेटे को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन



झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो के एचआईजी मकान निवासी 78 वर्षीय रामशंकर शुक्ल इफ्को में अफसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे तथा एक बेटी थी। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक बेटे और एक बेटी की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पत्नी का भी देहांत हो चुका है। एक बेटा पुणे में नौकरी करता है। रामशंकर शुक्ल झूंसी के मकान में अकेले रहते थे। उनकी देखभाल के लिए नौकर सुभाष रहता था जो कि सुबह आता और दिनभर का काम निपटाने के बाद शाम को वापस चला जाता था।

Trending Videos

काफी दिनों से अवसाद में थे रमाशंकर

रामशंकर काफी दिनों से अवसाद में थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को भी नौकर सुभाष अपने घर चला गया था। एचआईजी मकान में रामशंकर अकेले थे। देर रात को उन्होंने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में नाइलान की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह नौकर सुभाष के आने पर हुई। सुभाष ने पुलिस को बताया कि रोज मकान के गेट में भीतर से ताला बंद रहता था लेकिन आज जब वह आया तो गेट की कुंडी का ताला खुला हुआ था।


वह गेट खोलकर ऊपर के कमरे में गया तो सन्न रह गया। बुजुर्ग रामशंकर फांसी पर लटके हुए थे। उसने घटना की जानकारी आस-पड़ोस वालों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मुझे शांति चाहिए, इसलिए मैं अपने जीवन का अंत कर रहा हूं। घटना की जानकारी बुजुर्ग के पुणे में रहने वाले बेटे को दे दी गई थी।  
विज्ञापन

गाय को लाठी से पीटने से मना करने पर पीटा
सरायइनायत थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में शुक्रवार को गाय को लाठी से पीट रहे बेटे को पिता ने मना किया तो बेटा पिता पर ही हमलावर हो गया। उसने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई में पिता के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थी। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से जख्मी अधेड़ को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बाद में बेली अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें