फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: विधायक विजय मिश्र के रिटायर्ड डिप्टी एसपी भाई को जान से मारने की धमकी

Tue, 15 Sep 2020 10:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
भाजपा विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
जार्जटाउन में रहने वाले विधायक विजय मिश्रा के रिटायर्ड डिप्टी एसपी भाई रामजी मिश्र को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने इस मामले में अपने ब्लॉक प्रमुख बेटे मनीष मिश्र पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विधायक विजय मिश्र के भाई रिटायर डिप्टी एसपी रामजी मिश्र शिवनगर अल्लापुर में रहते हैं। उनके छह बेटों में एक का निधन हो चुका है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को उनके बेटे मनीष ने एक अन्य बेटे आशीष के फोन पर कॉल किया।

 

जिसमें उन्हें व बेटे सतीश को गालियां दीं। साथ ही जान से मारने को भी धमकाया। दो महीने पहले भी उसने दो असलहाधारियों के साथ आकर उन्हें धमकाया था। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि मनीष भदेाही में ब्लॉक प्रमुख हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर गालीगलौज व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें