फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन उत्तीर्ण न करने पर फंसा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को 31 दिसंबर तक भरना होगा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

प्रयागराज, 24 दिसंबर। पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा उत्तीर्ण न करने वाले बीए, बीएससी और बीकॉम का पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंस गया है। ऐसे छात्र-छात्राओं को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा अलग से होगी और इसके लिए 31 दिसंबरर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इस बाबत राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉॅ. विनीता यादव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय में पास होना अनिवार्य है। हालांकि इस विषय के अंक रिजल्ट में नहीं जुड़ते हैं लेकिन इसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। स्नातक प्रथम, द्वितीय या तृतीय वर्ष में किसी भी साल इस विषय की परीक्षा दी जा सकती है। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद स्नातक पाठ्यक्रम का रिजल्ट क्लीयर होता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव के अनुसार जो छात्र-छात्राएं बीए, बीएससी, बीकॉम का पाठ्यक्रम व्यक्तिगत अथवा संस्थागत रूप से पूर्ण कर चुके हैं लेकिन पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा उर्त्तीण नहीं कर पाए हैं, ऐसे छात्र-छात्राएं पर्यावरण अध्ययन विषय के परीक्षा फॉर्म 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भर दें। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक इस विषय की परीक्षा स्नातक की वार्षिक परीक्षा के साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने का एक और मौका
प्रयागराज, 24 दिसंबर। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कराए जा चुके हैं। कई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। ऐसे छात्र-छात्राओं को एक मौका और दिया गया है। छात्र-छात्राओं को 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 से 31 दिसंबर तक व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें