फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result : प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण और कर्मशाला अधीक्षक परिणाम घोषित 

Fri, 27 May 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण और कर्मशाला अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम 5 अप्रैल को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 से 21 मई के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के 238 पदों और कर्मशाला अधीक्षक के 16 पदों का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार रात जारी कर दिया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन



आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण और कर्मशाला अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम 5 अप्रैल को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 से 21 मई के बीच संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार रात आयोग ने प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के 238 पदों के सापेक्ष 238 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। कर्मशाला अधीक्षक के 16 पदों के सापेक्ष 16 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।


प्रश्नगत परीक्षा के आधार पर अंतिम रूप से सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के सम्मुख प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनसे यह अपेक्षित है कि वे निर्धारित समय में वांछित अभिलेख अवश्य प्रस्तुत कर दें। अन्यथा उनका अभ्यर्थन/ चयन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रश्नगत चयन परिणाम यूपी राज्य सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील संख्या 475(डी)/2019 में उच्च न्यायालय द्वारा पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें