कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
श्रीराम जन्मभूमि पर विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु भी प्रयागराज आएंगे। संतों के सानिध्य में धर्मांतरण, गो हत्या, लव जिहाद जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। कहा गया कि इस बार के शिविर में दासता के अनेक चिह्नों और प्रतीकों को मिटाने पर चर्चा होगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अनिल,विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन,आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मुनेश, विहिप के काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल, विभाग प्रचारक आदित्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, महंत यमुना पुरी, महापौर गणेश केसरवानी, फलाहारी आश्रम के महंत रामरतन दास,पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंग गिरि टीना मां, राजकुमार दास मौजूद थे। भूमि पूजन के बाद बांध के पास सेवा बस्ती में अक्षत देकर राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए आमंत्रण भी दिया गया।