माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन क्षेत्र के त्रिवेणी रोड पर हाईटेक शिविर लगाएगा। इसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की भी व्यवस्था रहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन क्षेत्र के त्रिवेणी रोड पर हाईटेक शिविर लगाएगा। इसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रयागराज के सभी प्रमुख स्टेशनों से संचालित होने वाली ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध होगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिविर 10 जनवरी से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
यहां से उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे जोन की ट्रेनों का अपडेट दिया जाएगा। जनरल टिकट की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यहां प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज संगम, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ एवं झूंसी स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की सूचना श्रद्धालुओं को मिलेगी। शिविर में आधुनिक एनाउंसमेंट सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है।