माघ मेले में साथु-संतों ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर माघ मेले में मध्य प्रदेश सनातन धर्म संघ हनुमना मऊगंज के पंडाल शिविर सेक्टर पांच ओल्ड जी टी रोड अन्नपूर्णा चौराहा स्थित मध्य प्रदेश सनातन धर्म संघ हनुमना मऊगंज में महंत डॉ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य कौशल जी महाराज राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति आचार्य बाड़ा प्रयागराज ने समारोह पूर्वक झंडा वंदन किया। समिति के अध्यक्ष श्री स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य, उपाध्यक्ष श्री स्वामी शालिग्रामाचार्य, श्री स्वामी सारंग धराचार्य, प्रचार मंत्री मधुसूदनाचार्य, स्वामी विष्णुप्रपनाचार्य, स्वामी श्रीधराचार्य, श्री स्वामी देवाचार्य, श्री स्वामी आचार्य नागेश, श्री स्वामी बिश्वदेवाचार्य, श्री स्वामी ,सत्यनारायणाचार्य, श्री स्वामी भास्कराचार्य, श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य, श्री स्वामी रामनारायणाचार्य, श्री स्वामी धर्म दासाचार्य, रंगनाथाचार्य रंजन, श्री स्वामी राघवेन्द्राचार्य. श्री स्वामी वशिष्ठाचार्य, श्री स्वामी महादेव सनातन धर्म संघ हनुमना के भारी संख्या में कल्पवासियों की उपस्थिति तथा सेक्टर पांच के सभी कर्मचारियों स्वास्थ्य शिविर के कर्मचारियों की उपस्थिति थी।