फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : हत्या के प्रयास में अतीक के गुर्गे का बनवाया रिमांड, प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग का मामला

Sat, 24 Dec 2022 05:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने हत्या के प्रयास के आरोप में अतीक, अली समेत अन्य पर नामजद मुकदमा लिखाया। इस मुकदमे में भी कछौली नामजद है। पूर्व के मुकदमे में उसके सरेंडर करने की सूचना पर पूरामुफ्ती पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर उसका रिमांड बनवा लिया। 
विज्ञापन
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अतीक अहमद के गुर्गे आरिफ उर्फ कछौली का रिमांड बनवा लिया गया है। पुलिस ने रिमांड बनवाने के बाद वारंट जेल में दाखिल भी करा दिया है। जल्द ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। कछौली अतीक का गुर्गा है जिस पर पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल 31 दिसंबर को पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद, उसके बेटे अली समेत अन्य पर दर्ज मुकदमे में भी वह आरोपी है। इसी मामले में उसने कुछ दिनों पहले कोर्ट में सरेंडर किया था। 

विज्ञापन


दो अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू ने हत्या के प्रयास के आरोप में अतीक, अली समेत अन्य पर नामजद मुकदमा लिखाया। इस मुकदमे में भी कछौली नामजद है। पूर्व के मुकदमे में उसके सरेंडर करने की सूचना पर पूरामुफ्ती पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर उसका रिमांड बनवा लिया। इस मामले में अब उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस की ओर से जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी देकर अनुमति मांगी जाएगी। 

विज्ञापन

तीन आरोपियों का अब तक सुराग नहीं
इस मामले में नामजद तीन आरोपियों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। इसमें पिपरी निवासी प्रधानपुत्र मैसर के अलावा अतीक का सबसे खास गुर्गा असाद व इमरान उर्फ गुड्डू शामिल हैं। असाद करेली में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में भी लगभग एक साल से वांछित है। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इस मामले में अतीक समेत कुल नौ लोग नामजद हुए हैं। इनमें से अतीक, अली, अमन, कछौली व फैसल जेल में हैं। तीन आरोपी फरार हैं जबकि गोलू को कोर्ट से राहत मिली हुई है। एक अज्ञात आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें