फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों को राहत, होम आइसोलेट कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन

Sat, 05 Sep 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रेलवे आइसोलेशन कोच - फोटो : social media
विज्ञापन
कोराना काल में रेलकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। ऐसे कर्मचारी जो लॉकडाउन और कंटनेमेंट जोन की वजह से अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके, उन्हें ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इतना ही नहीं कोरोना काल में होम आइसोलेट कर्मचारियों का भी वेतन नहीं कटेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की निदेशक अवस्थापना अनीता गौतम ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से कहा गया है कि ऐसे रेलकर्मियों को रेलवे प्रशासन विशेष आकस्मिक अवकाश देगा। दरअसल बीते कुछ माह के दौरान रेलवे में भी तमाम कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इस वजह से उनके साथ रहने वाले कर्मचारियों को भी होम आइसोलेट रहना पड़ा। ऐसे तमाम रेलकर्मियों के वेतन में कटौती हो गई थी। यूनियन नेताओं की  नाराजगी के बाद अब बोर्ड की ओर से ऐसे कर्मचारियों को लेकर कहा गया है कि होम आइसोलेट और लॉकडाउन के दौरान कार्यालय ने पहुंचने वाले कर्मचारियों को सक्षम अधिकारी  के आदेश पर नियमानुसार अवकाश मिलेगा।

रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के पदाधिकारी आलोक सहगल ने स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस आदेश में कुछ चीजें अब भी स्पष्ट नहीं है। बोर्ड के पत्र में  कहा गया है कि जो कर्मचारी मुख्यालय पर रहते हुए निर्देश प्राप्त करने के बाद भी अपने कार्य स्थल पर उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। यूनियन का बोर्ड से सवाल है कि लॉकडाउन के दौरान बहुत से क्षेत्र हॉट स्पॉट बनाए गए थे। वहां किसी के भी निकलने की मनाही थी। ऐसे में संबंधित कर्मचारी अपने घर से कैसे निकलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें