इस दिन 1891 संक्रमितों के मुकाबले 622 लोग स्वस्थ हुए थे। विगत 17 अप्रैल को 2436 संक्रमितों के मुकाबले करीब 41 प्रतिशत यानी 998 लोगों ने कोरोना को मात दी। 18 अप्रैल को 2416 नए संक्रमित चिह्नित किए गए, लेकिन स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत करीब 50 फीसदी तक पहुंच गया। इस दिन 1201 मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार 19 अप्रैल को करीब 71 फीसदी लोग स्वस्थ हुए, 2164 नए संक्रमितों के मुकाबले 1530 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं 20 को अप्रैल 2122 नए संक्रमित मिलने के साथ-साथ 1697 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए।
prayagraj news : कोविड टीकाकरण।
- फोटो : prayagraj
सात से 12 दिन में हो रहे ठीक
अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीज एक सप्ताह से 12 दिन के भीतर स्वस्थ हो रहे हैं। एलथ्री कोविड अस्पताल के एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना के मुताबिक डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है। डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी के मुताबिक प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के निर्देश पर कोरोना संक्रमितों के इलाज की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। अब पहले के मुकाबले लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट जल्द निगेटिव आ रही है। इससे पहले औसतन सात दिन में रिपोर्ट निगेटिव आती थी, अब यह घटकर पांच दिन तक हो रही है।
आमतौर पर सात से 12 दिन में लोग संक्रमणमुक्त हो रहे हैं। कोविड चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहित जैन के मुताबिक हर दिन नए वार्ड खोलकर कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। उप कोविड प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से उन मरीजों को राहत मिल रही है, जिन्हें तुरंत उपचार की जरूरत है। कोविड संक्रमण से गंभीर मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा कराया जा रहा है।