राहत: नए संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज
प्रयागराज। कोरोना से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। 22 जनवरी से लगातार नए मामलों में कमी दर्ज की गई। सोमवार को कोरोना के 145 संक्रमित मिले जबकि 246 मरीज स्वस्थ हुए।
कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए बनी टीमों ने सोमवार को कुल 8406 लोगों की जांच की। इसमें सबसे अधिक 4205 ने एंटीजन जांच कराई। आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की संख्या 3965 रही। निजी लैब में 124 लोगों ने जांच कराई। संक्रमित मिले मरीजों में सबसे अधिक 90 की आरटीपीसीआर जांच हुई। नए मरीजों में कौंधियारा सीएचसी की एएनएम, एसआरएन में मेडिसीन विभाग के जूनियर रेजीडेंट, शिक्षक आदि शामिल हैं।
प्रयागराज में अब तक 75 लाख को लगा टीका
प्रयागराज। प्रयागराज ने अब तक 75 लाख टीके की डोज लगाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सोमवार को 77 हजार लोगों को टीका लगाया गया। साथ ही 15 से 17 आयु वर्ग के 11,684 किशोरों को पहला टीका लगाया गया।