फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में राहत, सीएनजी-पीएनजी सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के बीच बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए सीएनजी-पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें 1.44 रुपये प्रति किग्रा घटा दी गई। इससे सीएनजी वाहन स्वामियों को आर्थिक संकट के इस दौर में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है। जल्द ही पीएनजी के भी दाम घटने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान गैस की कीमतें घटाने का फैसला दिया है। सीएनजी की घटी हुई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गईं। इसका फायदा जिले के छह सीएनजी पंपों पर मिल सकेगा। आपको यह जानकारी देनी हैं कि इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएनजी गैस का रेट घटाकर 55.60 रुपये प्रति किग्रा कर दिया गया है। इससे पहले यह दर 57.44 रुपये प्रति किग्रा थी। इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के इस कदम को प्राकृतिक गैस आधारित उपभोक्ताओं के लिए इस कोरोना संकट के दौर में राहत केरूप में देखा जा रहा है। कंपनी के डिप्टी जीएम दानिश ने बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद जिले में करीब तीन लाख से अधिक वाहनों को सीएनजी आधारित करने की तैयारी है। इससे पर्यावरण के दुरुस्त रखने और धुआं व शोर समाप्त करने में कामयाबी मिलेगी। इसी तरह पीएनजी की भी दरें घटाने का प्रस्ताव रखा गया है। महाप्रबंधक मनीष मिश्र के अनुसार प्रस्ताव जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे जिले के करीब छह हजार पीएनजी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। लॉक डाउन खुलने के बाद शहर के दर्जन भर से अधिक इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम भी आरंभ कर दिया जाएगा।
प्राकृतिक गैस सस्ती कर दी गई है। अब सिर्फ लॉक डाउन खुलने का इंतजार किया जा रहा है। डीएम की अनुमति से कैंट, राजरूपपुर, प्रीतमनगर, सुलेमसराय, लूकरगंज, शांतिपुरम, फाफामऊ, समेत कुछ अन्य नए इलाकों में पीएनजी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि लोग महंगाई की चोट से बचने के साथ ही सस्ते में सुरक्षित चूल्हा जला सकें। मनीष मिश्र, इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें