कस्बे के सदर बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने दुकानदारों को सड़क या पटरी पर सामान न फैलाने और दुकान न लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ऐसा करने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। इससे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। पुलिस ने दुकानदारों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस अभियान से बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।