लालगोपालगंज- प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर भरा पानी
- फोटो : Archive
मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से अधूरे नाले में पानी भर गया।
देर शाम करीब 6:30 बजे करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। प्रयागराज-रायबरेली राजमार्ग पर स्थित लालगोपालगंज में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
उन्होंने आरोप लगाया है कि राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद यहां जल निकासी के लिए नाले का निर्माण होना था, लेकिन निर्माण संस्था की लापरवाही के चलते इसे आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया। नवाबगंज में बारिश से गर्मी से राहत मिली। किसानों ने बताया कि धान की नर्सरी के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है।
आनापुर के कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह पानी भर गया। किसान महेश व सुरेश ने बताया कि बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं खेती-किसानी के लिए भी उम्मीद की नई किरण जगाई है। इधर, हरिसेनगंज और मऊआइमा सहित ग्रामीण इलाकों में हुई बरसात से आम लोगों के साथ किसानों में भी खुशी का माहौल व्याप्त है।
लालगोपालगंज- प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर भरा पानी- फोटो : Archive
लालगोपालगंज- प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर भरा पानी- फोटो : Archive