फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast : भीषण धूप, गर्मी और लू के थपेड़ों से मिल सकती है राहत, इस सप्ताह बारिश होने की संभावना

Mon, 22 May 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Weather Forecast : पूर्वानुमानों की मानें तो 24 मई से धूप का असर कम हो सकता है और बादलों के छाए रहने के आसार हैं। यही नहीं 26 और 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
आज का तापमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी, लू और चिलचिलाती धूप से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना जताई गई है। दो दिनों से मौसम ने जिस तरह से करवट लिया है उससे लोगों का एसी और कूलर के सामने रहना भी मुश्किल हो गया है। छत के पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

इस सप्ताह तापमान भी लगातार नीचे जाने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 22 मई को 45, 23 मई को 44 डिग्री और 24 मई को 41 और 25 मई को 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इसी तरह 26 मई को 38 और 27 मई को अधिकतम 37 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमानों की मानें तो 24 मई से धूप का असर कम हो सकता है और बादलों के छाए रहने के आसार हैं। यही नहीं 26 और 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन

रविवार रहा सूबे में सबसे गर्म दिन
प्रयागराज रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सड़काें और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार की छुट्टी थी, सो दफ्तर जाने की मजबूरी नहीं थी। लोगों ने पूरा दिन घर में बिताया। सूरज डूबने के बाद भी शाम को गर्म हवाएं चलती रहीं। सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने के आसार हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर के वक्त बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी ट्रैफिक बहुत कम नजर आया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग कान और मुंह ढककर बाहर निकले, लेकिन चिलचिलाती धूप ने उन्हें बेहाल कर दिया था। 
विज्ञापन

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

मौसम विज्ञान डॉ. शैलेंद्र राय के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। पारा थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन लू चलेगी। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 24 मई के करीब पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार हैं, जिसके बाद तापमान नीचे आएगा। 23, 24 और 25 मई को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं, 26 एवं 27 मई को बारिश होने या आंधी आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें