फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी राहत : प्रयागराज से सूरत के लिए चलेगी वीकली सुपरफास्ट ट्रेन

Thu, 07 Apr 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 09118 शनिवार शाम 7.55 बजे प्रस्थान करेगी जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, मालनपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच होते हुए अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के तमाम शहरों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे द्वारा प्रयागराज के सूबेदारगंज से सूरत के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। सूबेदारगंज से इस ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल से शुरू होगा। प्रत्येक शनिवार को यह ट्रेन सूबेदारगंज से एवं शुक्रवार को सूरत से संचालित होगी। इसकी समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन चंबल के बीहड़ में बने नए रेलमार्ग इटावा-भिंड के रास्ते चलेगी। 

विज्ञापन



सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 09118 शनिवार शाम 7.55 बजे प्रस्थान करेगी जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, मालनपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच होते हुए अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी।


वापसी में सूरत से गाड़ी संख्या 09117 शुक्रवार सुबह छह बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 20 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के दस, स्लीपर के आठ एवं एसएलआर और एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा। अभी यह ट्रेन कुल दस फेरे लगाएगी। यात्रियों को रिस्पांस बेहतर रहा तो इस ट्रेन को आगे नियमित भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई सीएसटी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का एलान
रेलवे ने प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई सीएसटी के लिए ट्रेन चलाने का एलान किया है। ट्रेन मालदा टाउन से मुंबई सीएसटी के बीच संचालित होगी। मालदा टाउन से गाड़ी संख्या 01031 की  रवानगी प्रत्येक बुधवार 13 अप्रैल से 08 जून तक दोपहर 12.20 बजे होगी जो रात 2.05-2.10 बजे प्रयागराज छिवकी और अगले दिन रात 3.50 बजे मुंबई सीएसटी पहुंच जाएगी।


इसी तरह मुंबई से गाड़ी संख्या 01032 प्रत्येक सोमवार 11 अप्रैल से 06 जून तक सुबह 11.05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.53-7.55 बजे प्रयागराज छिवकी और रात 12.45 बजे मालदा टाउन पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री के पांच, स्लीपर के दस, सामान्य श्रेणी के चार, एसी टू, एसएलआर और एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें