फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मिर्गी के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी

विज्ञापन
डॉ पीके माहेश्वरी। यूपी यूके न्यूरोकन कार्यक्रम वाली खबर के साथ
विज्ञापन
मिर्गी केवल शारीरिक दौरे की बीमारी नहीं है। इसका गहरा असर मरीज के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। बार-बार दौरे पड़ने वाले 20 से 55 फीसदी मरीज अवसाद से प्रभावित होते हैं। यह जानकारी आगरा के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट पीके माहेश्वरी ने दी।
विज्ञापन

यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2026 में व्याख्यान देने आए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पीके माहेश्वरी ने संवाद न्यूज एजेंसी से विशेष बातचीत में बताया कि मिर्गी के मरीजों में आत्महत्या का जोखिम सामान्य आबादी की तुलना में चार से पांच गुना अधिक होता है। वर्ष 2008 में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिर्गी-रोधी दवाओं के इस्तेमाल के दौरान आत्मघाती विचारों और व्यवहार की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की थी। हालांकि, दवाएं बंद करने के बजाय मरीजों की नियमित जांच और निगरानी की सलाह दी गई थी। संवाद

चिंता से सामाजिक जीवन भी प्रभावित
डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि मिर्गी के 19 से 60 फीसदी मरीजों में चिंता संबंधी विकार पाए जाते हैं। इनमें पैनिक डिसऑर्डर, फोबिया और ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर प्रमुख हैं। बार-बार दौरे पड़ने, चोट लगने, नियंत्रण खोने और सामाजिक उपेक्षा का डर चिंता बढ़ाता है। करीब 18 फीसदी मरीजों में व्यक्तित्व विकार भी देखे जाते हैं। मिर्गी से पीड़ित 30 से 40 फीसदी बच्चों में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) पाया जाता है। यह सामान्य बच्चों की तुलना में 2.5 से 5.5 गुना अधिक है। अध्ययनों के अनुसार, 47 फीसदी बच्चों में गैर-मौखिक बुद्धिमत्ता कमजोर पाई गई, जबकि 27 फीसदी बच्चों का आईक्यू 70 से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उपचार के लिए आईएलएई के दिशा-निर्देश
इंटरनेशनल लीग अगेंस्ट एपिलेप्सी (आईएलएई) ने 2022 में अवसाद और चिंता की पहचान व उपचार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इनके अनुसार, हल्के अवसाद में मनोवैज्ञानिक चिकित्सा और मध्यम से गंभीर अवसाद में एसएसआरआई दवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। एनडीडीआई-ई और जीएडी-7 जांच उपकरणों से अवसाद और चिंता की शुरुआती पहचान की जा सकती है।
वर्जन
मिर्गी के प्रत्येक मरीज की नियमित मानसिक स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए। हर चिकित्सकीय परामर्श में अवसाद और चिंता पर चर्चा जरूरी है। समय पर पहचान, उचित उपचार और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाओं से मरीजों को बेहतर देखभाल मिल सकती है। मिर्गी का इलाज केवल दौरे नियंत्रित करने तक सीमित न रखकर मरीज के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

पीके माहेश्वरी, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें