फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जारी किए गए दिशा निर्देश

Sat, 08 Oct 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि एवं संघटक कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीपीए एवं बीएफए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, जो 15 अक्तूबर को पूरी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल अभ्यर्थियों को अगर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश लेना हो तो उन्हें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। इस बारे में प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन



इविवि एवं संघटक कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीपीए एवं बीएफए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, जो 15 अक्तूबर को पूरी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए जाएंगे।


अभ्यर्थियों को पोर्टल ‘https://aucuetug2022.cbtexam.in/’ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है और निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना है। इस बात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी कि संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है या नहीं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी और यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना है।
विज्ञापन



उनके अनुसार ईसीसी एवं हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज समेत इविवि के सभी संघटक कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप रजिस्ट्रेशन कराना होगा और पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी किए बिना कोई भी अभ्यर्थी इविवि या इसके संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।


चार दिनों में 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन
इविवि में यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति के अनुसार चार दिनों में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू हुई थी। आठ अक्तूबर को अपराह्न 3.38 बजे तक 25594 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 15976 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें