यूपी बोर्ड की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से नौवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीकरण केलिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख पांच अगस्त तय की गई है। यूपी बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी में पास होने वाले हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश की तिथि 20 अगस्त तय की है।
बोर्ड की ओर से स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कोषागार में 20 रुपये अग्रिम पंजीकरण शुल्क एवं छात्र-छात्राओं के विवरण बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 25 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्य 26 अगस्त से पांच सितंबर के बीच अपलोड किए गए ऑनलाइन विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त करके उसकी जांच करेंगे। ऑनलाइन किए गए छात्रों के विवरण को जांचने के बाद यदि उसमें संशोधन की जरूरत है तो छह सितंबर से 20 सितंबर के बीच संशोधित किया जा सकेगा। प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक पंजकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली एवं उससे जुड़ी ट्रेजरी की प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने केलिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।