मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी कौशाम्बी इलाके में तय हुई। तय तिथि को बरात गई और दुल्हन बिदा होकर ससुराल आई। विदाई के बाद दुल्हन जब घर आई तो हंगामा शुरू हो गया। दूल्हे का आरोप है कि उसके दिखाने के लिए जो तस्वीर भेजी गई थी दुल्हन उससे अलग निकली।
शादी के पहले गोरी लड़की दिखाकर दूसरी युवती से युवक की शादी करा दी गई। विदाई के बाद पहली रात को काली दुल्हन देखकर युवक ने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर वर और कन्या पक्ष में मारपीट हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने रिश्ता खत्म कर लिया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी कौशाम्बी इलाके में तय हुई। तय तिथि को बरात गई और दुल्हन बिदा होकर ससुराल आई। विदाई के बाद दुल्हन जब घर आई तो हंगामा शुरू हो गया। दूल्हे का आरोप है कि उसके दिखाने के लिए जो तस्वीर भेजी गई थी दुल्हन उससे अलग निकली। काली दुल्हन देखकर दूल्हे ने उसे रखने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पहली रात को ही दूल्हा और दुल्हन में जमकर विवाद हुआ। मामले की सूचना मायकेवालों को देकर बुलाया गया और दुल्हन को भेज दिया गया। दो दिनों के बाद अगुआ के साथ परिजन कौशाम्बी जिले में युवती के घर गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। वर पक्ष का आरोप है कि अलग लड़की दिखाकर उससे दूसरी युवती से शादी करा दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया।