फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रील के नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, रेलवे ट्रैक पर रखी साइकिल और ईंट, बांध दी मुर्गी

Fri, 02 Aug 2024 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर रेलवे अधिकारियों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी का कहना है कि वह वंदेभारत ट्रेन गुजरने के पहले ही ट्रैक पर ईंटरलॉकिंग ईंट, पेट्रोमैक्स सिलिंडर, साइकिल आदि रख देता था।
विज्ञापन
रेल पटरी पर रील बनाने का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के लालगोपालगंज इलाके में गोरखपुर वंदे भारत आने के पूर्व रेल पटरी पर एक युवक ने पेट्रोमैक्स, गिट्टी समेत तमाम चीजें रख दीं। युवक के एक साथी ने इसका वीडियो भी बनाया। गनीमत रही कि इससे ट्रेन को कोई क्षति नहीं हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो रेल महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। युवक के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन










बताया जा रहा है कि युवक लाल गोपालगंज का ही रहने वाला है। उसका नाम गुलजार शेख है। सोशल मीडिया पर गुलजार का इंडियन हैकर नाम का एक पेज है। वह लंबे समय से रेल पटरी पर कुछ न कुछ रखकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। अभी हाल ही में उसने प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत आने के पूर्व पटरी पर सबसे पहले साइकिल, गिट्टी, पेट्रोमैक्स, इंटरलॉकिंग की ईंट, साबुन और उसके बाद एक मुर्गे के पैर में टेप लगाकर उसे रेल ट्रैक से चिपका दिया।
विज्ञापन


उसकी इस पूरी करतूत का उसके एक साथी ने वीडियो भी बनाया। युवक द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वंदे भारत को रेलवे ट्रैक पर रखे साबुन के ऊपर से गुजरते उसने जरूर दिखाया है। उस वीडियो में साइकिल, पेट्रोमैक्स आदि के ऊपर से ट्रेन गुजरती नहीं दिखाई दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे रेलवे महकमे में खलबली मच गई। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रेल पटरी पर रील बनाने वाला गुलजार गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर रेलवे के जीएम ने कहा, युवक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

वायरल वीडियो का मामला रेलवे बोर्ड भी पहुंच गया। बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभुन चौधुरी को भी इस बारे में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए सैकड़ों यात्रियों की जान से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है। वहीं, दूसरी ओर आरपीएफ ऊंचाहार ने बृहस्पतिवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया। जीएम द्वारा दिए गए बयान के कुछ घंटे बाद ही सूचना मिली कि नवाबगंज पुलिस ने गुलजार शेख नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माह भर पुराना बताया जा रहा वीडियो

अभी तक की जांच में पता चला है कि यूट्यूब पर युवक को ज्यादा व्यू मिलें, इसके लिए वह पिछले कुछ समय से लगातार इसी तरह के वीडियो बना रहा था। इसके पूर्व युवक ने रेलवे ट्रैक पर गुब्बारे, ब्रेड, बिस्कुट, चम्मच आदि भी रखकर वीडियो बनाया। घटना के बाद रेलवे इंटेलीजेंस, आरपीएफ, जीआरपी को एक्टिव किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन आफ इंडिया नाम के एक एक्स यूजर अकाउंट से यह वीडियो ट्वीट होने के बाद रेल महकमा सक्रिय हुआ।











उधर, प्रयागराज की नवाबगंज पुलिस का कहना है कि वीडियो तकरीबन माह भर पुराना है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वंदेभारत ट्रेन गुजरने के पहले ही ट्रैक पर तमाम सामान रख देता था। ट्रेन गुजरने के बाद वह इन चीजों के चकनाचूर होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जिससे उसको बहुत लाइक्स और शेयर मिलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें