इन पदों पर होगी भर्ती
केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।
चयन के लिए होगी दो परीक्षाएं
इन पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को दो परीक्षा देनी होगी। पहली परीक्षा एक घंटे की ऑनलाइन होगी और उसमें 100 प्रश्न होंगे। यह प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा और 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। इसमें सफल होने वाले 2.15 घंटे की दूसरी परीक्षा देंगे। उसी के साथ ही टाइप टेस्ट भी होगा। पहले इस भर्ती में तीन परीक्षा हुआ करती थी। अब दो परीक्षा होने लगी है, इसलिए वर्षभर में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।