फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : परिषदीय विद्यालयों में 29,334 विज्ञान-गणित के सहायक अध्यापकों की भर्ती आठ साल बाद होगी पूरी

Thu, 30 Oct 2025 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार आगे बढ़ी है। भर्ती के तहत 1700 से अधिक रिक्त पदों पर चयन के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार आगे बढ़ी है। भर्ती के तहत 1700 से अधिक रिक्त पदों पर चयन के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 29 जनवरी और शासन के 19 जुलाई के आदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में समय सारिणी और याचिकाकर्ताओं की सूची परिषद की वेबसाइट www.basiceducation.up.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित सूची पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद अभिलेखों का सत्यापन होगा और फिर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस विज्ञापन के साथ ही भर्ती से जुड़े सैकड़ों अभ्यर्थियों की आठ वर्ष लंबी प्रतीक्षा और कानूनी लड़ाई भी समाप्त होने की उम्मीद है।

23 मार्च 2017 को नियुक्ति प्रक्रिया पर लगा दी गई थी रोक

यह भर्ती 11 जुलाई 2013 को प्रारंभ हुई थी लेकिन सरकार बदलने के बाद 23 मार्च 2017 को नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कीं जिसके बाद न्यायालय ने दो महीने में भर्ती पूरी करने का आदेश दिया। सरकार ने इसके विरुद्ध स्पेशल अपील और पुनर्विचार याचिकाएं दायर कीं लेकिन दोनों खारिज हो गईं। इसके बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने पर अभ्यर्थियों ने अवमानना याचिका दाखिल की। इसके बाद सरकार ने मई 2019 में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अपील दायर की।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को आदेश दिया कि इस भर्ती में चयनित न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले और 31 दिसंबर 2019 से पूर्व याचिका दायर करने वाले सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए। इसके अनुपालन में शासन के उप सचिव आनंद कुमार सिंह ने 19 जुलाई 2025 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों के चयन का निर्देश दिया था। अब बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विज्ञापन जारी होने के साथ ही यह भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें