फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तर्कशक्ति के सवालों ने कम उलझाया दिमाग

विज्ञापन
सीएवी इंटर से होमगार्ड भर्तीपरीक्षा देकर बाहर निकलतेअभ्यर्थी। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सीधे और सरल सवालों से अभ्यर्थी खुश नजर आए। तर्कशक्ति के प्रश्न बहुत उलझाने वाले नहीं थे। एसएचओ का पूर्ण रूप क्या है... जैसे प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे परीक्षार्थियों को पेपर हल करने में सहूलियत मिली और आत्मविश्वास भी बढ़ा।
रविवार को दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई। केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर आसान रहा। सामान्य ज्ञान के साथ हिंदी, गणित और तर्कशक्ति के प्रश्न सरल और सीधे पूछे गए।
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों ने बताया कि ऐसे प्रश्नों से उन्हें समय प्रबंधन में भी आसानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन



दूसरे दिन 6324 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
रविवार को दोनों पालियों में 28,032 अभ्यर्थियों में से 21,708 ने परीक्षा दी। 6324 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 14,016 में से 10,879 और दूसरी पाली में 14,016 में से 10,829 अभ्यर्थी शामिल हुए।
-

पूछे गए इस तरह के सवाल
–चिल्का झील भारत के किस राज्य स्थित है?
- इंस्टाग्राम पर किस तरह की पोस्ट में कई फोटो या वीडियो हो सकते हैं जिन्हें उपयोगकर्ता एक ही पोस्ट में स्वाइप करके देख सकते हैं?
- वर्ष 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार निम्नलिखित में से किसको मिला?
- उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवध महोत्सव मनाया जाता है?
- चारमीनार किस शहर में स्थित है?

-
अभ्यर्थियों से बातचीत (फोटो है।)
पेपर काफी आसान था। सामान्य ज्ञान में सीधे सवाल पूछे गए। इससे समय बच गया और पूरा पेपर आराम से हल कर लिया। - प्रदीप, कौशाम्बी
-

चारमीनार जैसे सवाल देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया। इससे लगा कि पेपर ज्यादा कठिन होगा। - अनिल कुमार यादव, वाराणसी

-
गणित और रीजनिंग भी ज्यादा कठिन नहीं थे। तैयारी करने वालों के लिए यह पेपर अच्छा रहा। - शिवम गुप्ता, फतेहपुर
-
पेपर का स्तर ठीक था। पिछले सालों की तुलना में थोड़ा आसान लगा, जिससे घबराहट कम रही। - मुकेश यादव, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें