फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में आरसीटी की 20वीं बेंच का उद्घाटन, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे मौजूद

Mon, 14 Oct 2019 01:45 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

प्रयागराज में सूबे के तीसरे एवं देश के 20 वें रेल ट्रिब्यूनल बेंच (आरसीटी) का शुभारंभ रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने किया। इस बेंच के खुलने के बाद अब रेलवे क्लेम से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए लोगों को लखनऊ या गोरखपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। लोगों के समय की भी बचत होगी। प्रयागराज में स्थापित इस बेंच में प्रयागराज और आसपास के 17 जिलों से जुड़े मामलों का निस्तारण होगा।

विज्ञापन


एनसीआर जीएम के पुराने कार्यालय में रेल ट्रिब्यूनल के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि प्रयागराज में आरसीटी जिस उद्देश्य के लिए स्थापित किया गया है वह निश्चित ही उस उद्देश्य को प्राप्त करेगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यहां बेंच का शुभारंभ हो जाने से निश्चित ही लोगों को सहूलियत मिलेगी। उम्मीद है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी आरसीटी की सफलता के लिए अपना पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर रेल दावा अधिकरण (आरसीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति केएस अहलूवालिया ने महज एक माह के भीतर प्रयागराज में बेंच की स्थापना कर लिए जाने पर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी की सराहना की।

कहा कि रेल दुर्घटना में शिकार होने वाले अधिकांश लोग गरीब तबके के होते हैं। लोगों को क्लेम के लिए लखनऊ जाना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा प्रयागराज में ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएम एनसीआर यहां आरसीटी के लिए जल्द जमीन उपलब्ध करवाएं। ताकि आरसीटी की खुद की इमारत का निर्माण हो सके। इसके पूर्व कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कामर्शियल मधुसूदन राव, जीएम एनसीआर राजीव चौधरी, सदस्य न्यायिक संजीव अग्रवाल और आरसीटी के रजिस्ट्रार केपी यादव की मौजूदगी में मुख्य न्यायाधीश ने दीप प्रज्ज्वलित, शिलापट्ट का अनावरण एवं नए ट्रिव्यूनल कोर्ट रूम का फीता काटा। इस अवसर पर पीसीसीएम एमएन ओझा, डीआरएम अमिताभ, एनामुल हक, मनु दुबे, नवीन दीक्षित, अंशु पांडेय, हिमांशु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन जिलों के मामलों का यहां होगा निपटारा
प्रयागराज, बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी।

आरसीटी प्रयागराज को स्थानांतरित हुए 907 प्रकरण
आरसीटी की बेेंच खुलने के साथ ही उत्तर जोन का प्रशासनिक हेड वाइस चेयरमैन (तकनीकी) प्रयागराज में ही बैठेंगे। इसके अधीन प्रयागराज, चंडीगढ़, गोरखपुर, दिल्ली, लखनऊ बेंच होगी। वर्तमान समय आरसीटी लखनऊ की बेंच में तकरीबन 6300 प्रकरण लंबित है। इस बेंच की स्थापना के पश्चात इन 17 जिलों से संबंधित तकरीबन 1900 प्रकरणों को प्रयागराज बेंच में स्थानांतरित किया जाएगा। इसमें से 907 प्रकरणों को स्थानांतरित किया चुका है। बता दें कि पिछले माह 12 सितंबर को ही इस बेंच की स्थापना का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। माह भर में ही इस बेंच का शुभारंभ कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें