फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL : 20 फरवरी के बाद बिजली के बड़े बकायेदारों को जारी की जाएगी आरसी

Thu, 15 Feb 2024 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विभाग आरसी जारी कर तहसील प्रशासन को भेजेगा। तहसील प्रशासन उनसे जुर्माने के साथ-साथ खर्च शुल्क भी वसूल करेगा। अधिकारियों का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद यह बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मजबूरन विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
यूपीपीसीएल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम अब आरसी जारी करेगा। मौखिक एवं लिखित रूप में इसकी जानकारी दी जा रही है। पहले चरण में ऐसे लोगों को आरसी के लिए चिह्नित किया जा रहा है, जो एक लाख से अधिक के बकायेदार हैं।

विज्ञापन

विभाग आरसी जारी कर तहसील प्रशासन को भेजेगा। तहसील प्रशासन उनसे जुर्माने के साथ-साथ खर्च शुल्क भी वसूल करेगा। अधिकारियों का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद यह बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मजबूरन विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ा है।

विभाग की कोशिश है कि गर्मी में लोगों को बेहतर बिजली की सुविधा मिले। इसके लिए ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की मुख्य धारा में जोड़ने की कोशिश में लगा है। ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिन्होंने छह माह से बिजली का बिल नहीं जमा किया है। कैंप एवं छुट्टी के दिन भी बिजली अधिकारी कैश काउंटर खोल रहे हैं, ताकि वसूली अधिक से अधिक की जा सके। एक लाख से अधिक वालों को 20 फरवरी तक बिल जमा करने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ आरसी जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें