फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: हंडिया थाने के हिस्ट्रीशीटर का शव गोपीगंज में कुएं में मिला, दोस्तों संग 5 दिन पहले निकला था घर से

Thu, 15 Feb 2024 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया थाने के सदरेपुर गांव का रहने वाला सनी देओल (30) पुत्र जोखूलाल थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ प्रयागराज और भदोही जिले के कई थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। 15 सितंबर 2023 को हंडिया थाने की पुलिस ने इसे बम, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
सनी देओल, हिस्ट्रीशीटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाने के हिस्ट्रीशीटर सनी देओल का शव भदोही जिले के गोपीगंज में एक कुएं से मिला। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की गई। शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उसके दोस्त तो गांव पहुंच गए लेकिन सनी देओल का कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने थाने में इस संबंध में सूचना भी दी थी। पुलिस खोजबीन में लगी थी।

विज्ञापन

हंडिया थाने के सदरेपुर गांव का रहने वाला सनी देओल (30) पुत्र जोखूलाल थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ प्रयागराज और भदोही जिले के कई थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। 15 सितंबर 2023 को हंडिया थाने की पुलिस ने इसे बम, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जमानत पर छूटने के बाद यह फिर सक्रिय हो गया था। बीते शनिवार को यह अपने दो दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को भदोही जिले के गोपीगंज के अंजही मोहाल में एक पुराने कुएं में इसका शव मिला। जेब से बरामद मोबाइल का सिम दूसरी मोबाइल में लगाकर फोन करने पर इसकी पहचान हुई। हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया था या फिर इसने आत्महत्या की है, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। यह छह भाई और छह बहन है। भाइयों में यह सबसे छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें