फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा मुराद बोले : यूपी में बनने वाली फिल्मों में 20 फीसदी स्थानीय लोगों को मिले काम

Fri, 17 Feb 2023 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रजा मुराद ने कहा कि वह 51 वर्ष के बाद प्रयागराज आए हैं। यहां काफी कुछ बदलाव नजर आ रहा है। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों वे खलनायक की भूमिका निभा चुके रजा मुराद ने इस दौरान योगी सरकार प्रदेश में फिल्मों के निर्माण के लिए सरकार बेहतर माहौल दे रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने शुक्रवार को योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार यूपी में बेहतर कार्य कर रही है। नोएडा में फिल्म सिटी बनाए जाने के योगी सरकार के फैसले का स्वागत करने के साथ उन्होंने मांग की है कि यूपी में बनने वाली फिल्मों में बीस फीसदी स्थानीय लोगों को भी काम मिलना चाहिए। रजा मुराद ने यह बातें शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर स्थानीय संवाददाताओं से हुई बातचीत में कही।

रजा मुराद ने कहा कि वह 51 वर्ष के बाद प्रयागराज आए हैं। यहां काफी कुछ बदलाव नजर आ रहा है। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों वे खलनायक की भूमिका निभा चुके रजा मुराद ने इस दौरान योगी सरकार प्रदेश में फिल्मों के निर्माण के लिए सरकार बेहतर माहौल दे रही है। सब्सिडी देने के साथ ही फिल्मकारों को सुरक्षा भी दे रही है। इस वजह से अब यहां पर प्रोड्यूसर फिल्में बनाने के लिए आ रहे हैं। रजा मुराद ने कहा यूपी में कई बेहतरीन जगह है। वहां फिल्मों का निर्माण हो सकता है।

विज्ञापन




रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद पर शुक्रवार को कहा कि हमारे देश के संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी दे रखी है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के धार्मिंक ग्रंथों को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

विज्ञापन

आजम को न्यायपालिका पर करना चाहिए भरोसा

रजा मुराद ने बताया कि वह भी यूपी के हैं। उनकी प्राइमरी की शिक्षा रामपुर में ही हुई। इस दौरान सपा राष्ट्रीय महासचिव आजम खान पर पूछे गए सवाल के जवाब में रजा मुराद ने कहा कि आजम खान के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। कोर्ट में उनके मुकदमों का ट्रायल चल रहा है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था बहुत ही मजबूत है। उन्होंने आतंकी कसाब का उदाहरण देते हुए कहा कि उस आतंकी को पूरी दुनिया ने गोली चलाते हुए देखा था, लेकिन उसे भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। आजम खान को भी न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए और उन्हें वहां से इंसाफ जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें