फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

Sun, 10 Feb 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
करेली निवासी महिला से उसके रिश्तेदार ने ही तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। यही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महिला के पति नौकरी के सिलसिल में बाहर रहते हैं और वह यहां संयुक्त परिवार में बच्चों संग रहती है। आरोप है कि अगस्त 2016 में जेठानी का भाई इनायत हुसैन उर्फ बाबर निवासी वाराणसी उसके घर आया। उस वक्त जेठानी व घर के अन्य लोग नहीं थे। हालांकि उसने घर पर ही रुक कर इंतजार करने की बात कही। विवाहिता रात में सोने चली गई। आरोप है कि इस दौरान तबियत खराब होने के बहाने से आरोपी ने दरवाजा ख्ुालवाया और फिर तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया।

साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। 12 नवंबर 2018 को भी उसने दुष्कर्म किया। बदनामी की वजह से महिला चुप रही। बृहस्पतिवार को उसने करेली थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सूत्रों की मानें तो आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है हालांकि पुलिस इससे इंकार करती रही।  इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें