प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतम नगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया। खुद को अधिवक्ता बताने वाला आरोपी अमरोहा से युवती को नौकरी के नाम पर अपने साथ लाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि धूमनगंज के प्रीतम नगर में रहने वाला अलीमुल इस्लाम उसका जानने वाला है, जो अमरोहा का ही रहने वाला है। उसने खुद को वकील बताकर कहा कि वह उसकी हाईकोर्ट में नौकरी लगवा देगा। इस तरह झांसा देकर वह उसे अपने साथ प्रीतमनगर स्थित किराये के मकान में ले आया और दुष्कर्म करता रहा।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अशील तस्वीरें भी खींच ली। शुक्रवार को फिर उसने जबरदस्ती की कोशिश की जिसका विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। साथ ही जबरन सादे कागज पर दस्तखत कराकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराने की भी धमकी दी। शिकायत के बाद धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।