फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 07:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतम नगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया। खुद को अधिवक्ता बताने वाला आरोपी अमरोहा से युवती को नौकरी के नाम पर अपने साथ लाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि धूमनगंज के प्रीतम नगर में रहने वाला अलीमुल इस्लाम उसका जानने वाला है, जो अमरोहा का ही रहने वाला है। उसने खुद को वकील बताकर कहा कि वह उसकी हाईकोर्ट में नौकरी लगवा देगा। इस तरह झांसा देकर वह उसे अपने साथ प्रीतमनगर स्थित किराये के मकान में ले आया और दुष्कर्म करता रहा।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अशील तस्वीरें भी खींच ली। शुक्रवार को फिर उसने जबरदस्ती की कोशिश की जिसका विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। साथ ही जबरन सादे कागज पर दस्तखत कराकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराने की भी धमकी दी। शिकायत के बाद धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें