फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की इलाज के दौरान गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने से क्षुब्ध छात्रा ने तीन माह पहले हार्पिक पी लिया। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। फतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीस वर्षीय युवती को अवधानपुर के रहने वाले आदित्य पाल ने पहले प्रेम प्रसंग में फंसाया। परिजनों का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। बाद में शादी का दबाव डालने पर आदित्य ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

तीन माह पहले इससे आहत होकर छात्रा ने हार्पिक पी लिया। उसे गौरा सीएचसी ले जाया गया। बाद में उसे प्रयागराज एसआरएन परिजन ले गए। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया था। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी आदित्य को जेल भेजा था। वह जमानत पर छूटने के बाद मुंबई चला गया। देर शाम शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें