फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय के समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, साथ पढ़ने वाली छात्रा को दिया था शादी का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/प्रयागराज। सचिवालय के समीक्षा अधिकारी मुकेश द्विवेदी के खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मुकेश की एक छात्रा से दोस्ती थी। उससे शादी का झांसा दिया लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। परेशान छात्रा ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जार्ज टाउन राकेश भारती के मुताबिक, लखनऊ का रहने वाला मुकेश द्विवेदी कुछ साल पहले अल्लापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती अल्लापुर में ही रहने वाली एक छात्रा से हुई थी। दोनों ने बाद में एक ही कोचिंग में साथ पढ़ाई की। इसी दौरान मुकेश ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिए। दोनों की दोस्ती लगभग तीन साल तक चली। इसके बाद मुकेश का चयन लखनऊ स्थित सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया। वह लखनऊ आ गया।
छात्रा का आरोप है कि समीक्षा अधिकारी बनने के बाद मुकेश उससे दूरी बनाने लगा। जब वह शादी की बात करती, तो वह टाल देता। कुछ दिन पहले उसने साफ इनकार कर दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा। छात्रा के परिवार वालों ने भी मुकेश को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ तो छात्रा ने मंगलवार को जार्जटाउन थाने मेें मुकेश के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जार्जटाउन राकेश भारती के मुताबिक, समीक्षा अधिकारी मुकेश द्विवेदी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें