दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद रहे लोगों से भी पूछताछ
पुलिस ऐसे लोगों का भी पता लगा रही है जो घटना वाली शाम यानी बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद थे। दरअसल, बच्ची के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। इंजेक्शन मेडिकल स्टोर पर रखने के लिए जाने के दौरान बच्ची ने अपनी मां से कहा था कि वह दुर्गा पूजा देखते हुए घर लौटेगी। संभावना है कि इस दौरान ग्रामीणों ने बच्ची को किसी के साथ आते-जाते देखा हो।
परिवारवालों से मिले बसपाई, न्याय का दिलाया भरोसा
कलंदरपुर। उधर रविवार को बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पंकज गौतम की अगुवाई में पीड़ित परिवार से मिले और न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को सरकार से 50 लाख रुपये की मदद और अन्य सुविधा देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल राजू गौतम, मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल जगन्नाथ पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।