फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर में लाल निशान को लेकर हंगामा

विज्ञापन
Rampage over red marks in Rajapur - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
राजापुर में लाल निशान लगाने को लेकर हंगामा
विज्ञापन

18 मीटर तक चौड़ी की जानी है म्यो रोड
प्रयागराज। राजापुर स्थित म्यो रोड में लाल निशान लगाए जाने को लेकर सोमवार को भी काफी हंगामा हुआ। दोपहर को बाबा चौराहा पर पीडीएकर्मी नामजोख को पहुंचे, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पीडीएकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोग कार्रवाई बंद कराने को लेकर अड़े रहे। हो-हल्ले के बाद पीडीएकर्मी यहां से वापस लौट गए। म्यो रोड में बाबा चौराहे से ट्रैफिक पुलिस लाइन के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। पीडीए की योजना इस सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा करने की है। कुछ दिनों पहले पीडीए ने नापजोख के बाद इस सड़क के दोनों ओर 9-9 मीटर तक बने मकानों पर लाल निशान लगा दिए थे। यह निशान लगने से लोग परेशान थे, इसी बीच आज पीडीएकर्मी बाबा चौराहे के पास पहुंच गए और नापजोख शुरू कर दी। यह नापजोख देखकर स्थानीय लोग बिफर उठे। स्थानीय लोगों का कहना है नौ-नौ मीटर के दायरे में कई घर और दुकानें बिल्कुल खत्म हो जाएंगी। कई लोगों के मकान का एक बड़ा हिस्सा भी लाल निशान के घेरे में है। उधर, पीडीए के निशान लगाने के बाद डाकघर के आसपास कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें पीछे करनी शुरू कर दी है। जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक जोनल प्लान के मुताबिक ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित भवनस्वामियों को अपने निर्माण हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इनसेट
जीएचएस में अवैध निर्माण सील
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हाईस्कूल के भीतर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे निर्माण को पीडीए ने सोमवार को सीलकर दिया। जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक स्कूल के अवैध तरीके से ऊपरी मंजिल पर निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा पीडीए दस्ते ने प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय की अगुवाई में जोन तीन के शिवकुटी, गोविंदपुर, कैलाशपुरी एवं काटजू बाग में कार्रवाई करते हुए नीलम कुमारी, दिग्विजय तिवारी, महेशचंद्र, ध्रुवचंद्र यादव के अवैध निर्माण सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें