फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चिलबिला में सप्ताह में दो दिन बैठेंगे रामनगर के डॉक्टर

Thu, 05 Feb 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला का निरीक्षण करते रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर चिलबिला में डॉक्टर न इलाज तबेला बन गया है अस्पताल के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेश यादव ने बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसी डॉक्टर की नियुक्ति यहां नहीं हो जाती है, तब तक रामनगर के चिकित्सक सप्ताह में दो दिन बैठेंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों अमर उजाला में चिलबिला में डॉक्टर न इलाज, तबेला बन गया है... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री नरगिस की स्मृति में सांसद सुनील दत्त की ओर से 1996 में मेजा के चिलबिला में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया गया था।
शुरुआती दौर में अस्पताल में डॉक्टर बैठते थे, लेकिन साल भर से अस्पताल पूरी तरह से बंद हो गया। अधीक्षक ने बताया कि सप्ताह में दो दिन जरूर रामनगर सीएचसी के चिकित्सक पहुंचकर मरीजों का इलाज करेंगे। उनके साथ चिकित्सक डॉ. राममूर्ति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें