फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 07 Oct 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रामबाग हनुमान मंदिर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में जब धमकी भरा खत मिला तो वहां हड़कंप मच गया। मंदिर के व्यवस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी, सीओ और कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने धमकी भरे खत को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है।
विज्ञापन


कोतवाली के रामबाग मोहल्ले में प्रचीन स्मार्थ धर्मावलंबिनी सभा हनुमान मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मंगवार को भीड़ काफी अधिक हो जाती है। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। मंगलवार शाम सात बजे के आसपास मंदिर के व्यवस्थापक राजू दुबे की नजर पूर्वी द्वार पर स्थित शिवालय के बगल में गिरे लिफाफे पर पड़ी। लिफाफे के ऊपर ही लाल रंग से मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा खत मिलते ही मंदिर में खलबली मच गई।

राजू ने दूसरे पुजारियों ओर श्रद्घालुओं को धमकी भरा खत मिलने बारे में बताया तो लोग सन्न रह गए। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर एसपी राजेश कुमार, सीओ रूपेश कुमार और इंस्पेक्टर कोतवाली कुशलपाल यादव मौके पर पहुंच गए। खत को खोला गया तो अंदर चार पन्ने का टाइप किया हुआ पत्र था। उसमें लिखा था कि बॉर्डर पर जो भी गतिविधियां चल रही हैं। वह हमारे ही लोग कर रहे हैं। इस काम में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा भी उसमें काफी कुछ लिखा था और शहर के कई मोहल्लों का जिक्र भी था।
विज्ञापन


पत्र देखकर पुलिस अफसरों ने आशंका जताई कि धमकी देने वाला शहर से बखूबी वाकिफ है और उसने साजिश के तहत ऐसा किया है। पत्र में इस बात का जिक्र था कि मंदिर में यह चिट्टी रखने वाला कौन है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो उस व्यक्ति का नाम-पता फर्जी निकला। मंदिर समिति के महामंत्री ओंकारनाथ त्रिपाठी का कहना था कि यह किसी शरारती तत्व की साजिश है। पुलिस प्रशासन को प्रमुख मंदिरों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जिस तरह से पत्र में कुछ लोगों के नाम पते का जिक्र किया है, उससे जाहिर है कि यह शरारत है। शरारती तत्व का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें